विज्ञापन
This Article is From Jun 08, 2022

दीपक तिजोरी की बेटी समारा की वेब सीरीज ‘मासूम’ का ट्रेलर रिलीज, डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर इस दिन होगी रिलीज

बोमन ईरानी और समारा तिजोरी स्टारर डिज्नी प्लस हॉटस्टार की 'मासूम' 17 जून को रिलीज हो रही है. वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज हो गया है.

दीपक तिजोरी की बेटी समारा की वेब सीरीज ‘मासूम’ का ट्रेलर रिलीज, डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर इस दिन होगी रिलीज
समारा तिजोरी और बोमन ईरानी की वेब सीरीज 'मासूम' का ट्रेलर रिलीज
नई दिल्ली:

कुछ शानदार थ्रिलर शो के साथ चार्ट में टॉप पर रहने के बाद, डिजनी प्लस हॉटस्टार एक और नेल-बाइटिंग साइकोलॉजिकल थ्रिलर, मासूम के साथ एक और धमाका करने के लिए तैयार है. पंजाब के फालौली में सेट, यह सीरीज कपूर परिवार के जीवन को प्रभावित करने वाले अनकहे सच को सामने लाएगी, जहां टाइम और एंबीशन के साथ कॉम्प्लिकेटेड रिलेशनशिप्स के डायनेमिक्स बदल जाते हैं. 6 एपीसोड्स वाली यह सीरीज 17 जून को रिलीज़ होगी. इस सीरीज से बोमन ईरानी और राइजिंग स्टार समारा तिजोरी अपना डिजिटल डेब्यू कर रहें है और सीरीज में एक फादर डॉटर के बीच एक कॉम्प्लेक्स रिलेशनशिप की झलक पेश करते नजर आएंगे.

हॉटस्टार स्पेशल्स 'मासूम' मिहिर देसाई द्वारा निर्देशित है, जो किसी के परिवार को खोने के बाद पारिवारिक संबंधों और धोखे की कहानी पर रोशनी डालती है. इसके लीड एक्टर्स में मंजरी फडनीस, वीर राजवंत सिंह, उपासना सिंह, और मनुर्षि चड्ढा शामिल है. निर्देशक मिहिर देसाई ने कहा, ‘एक बेटी की तलाश सच जानने की होती है जब उसका पूरा परिवार उसे छुपाने की कोशिश करता है, जहां से मासूम की कहानी शुरू होती है. उसकी मां की अनटाइमली डेथ परिवार के रहस्यों को जानने में उत्प्रेरक बन जाती है. मुझे बोमन ईरानी और समारा तिजोरी के साथ काम करने की खुशी है, जो एक मार्मिक पिता-पुत्री के रिश्ते को दर्शा रहे हैं.'

बोमन ईरानी ने कहा, ‘मैं डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मासूम के साथ अपना लॉन्ग अवेटेड डिजिटल डेब्यू कर रहा हूं, जो इस साल मेरी कुछ पसंदीदा सीरीज बना रहा है. यह सीरीज एक खिड़की है जो मेरे लिए एक नई दुनिया खोलती है और मुझे व्यापक दर्शकों तक पहुंचने में मदद करती है. मैं इसमें समारा के पिता की भूमिका निभा रहा हूं जो मेरे लिए काफी चुनौतीपूर्ण था क्योंकि यह इंटेंस और ग्रिटी था. समारा जैसी फ्रेश टैलेंट और बेहद प्रतिभाशाली क्रू के साथ काम करना आकर्षक रहा है. मुझे एक युवा अभिनेता को उसकी कला को तराशते हुए देखने का आनंद मिला और एक तरह से इसने मुझे भी आगे बढ़ने में मदद की.'

अभिनेत्री समारा तिजोरी ने कहा, ‘मासूम में, मैं एक युवा लड़की की भूमिका निभा रही हूं, जो सच्चाई को बाहर लाने की तलाश में है, जब उसके आस-पास के सभी लोग इसे दफनाने की इच्छा रखते हैं. मेरे ऑन-स्क्रीन पिता के रूप में बोमन ईरानी जैसे अनुभवी अभिनेता के साथ इस भूमिका को निभाना मेरे लिए एक लर्निंग एक्सपीरियंस था.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Deepak Tijori Daughter, Samara Tijori, Samara Tijori Web Series Masoom, Masoom Trailer, DisneyPlus Hotstar, Boman Irani OTT Debut, OTT, Hotstar Specials
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com