"जान दे देंगे पर देश के टुकड़े नहीं होने देंगे..." - बोलीं CM ममता बनर्जी
प्रकाशित: अप्रैल 22, 2023 12:18 PM IST | अवधि: 1:47
Share
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को दावा किया कि कुछ लोग नफरत की राजनीति करके देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं और कहा कि वह अपनी जान देने के लिए तैयार हैं लेकिन ‘‘देश को बांटने नहीं देंगी.’’ बनर्जी ने शहर के रेड रोड पर ईद की नमाज के लिए एकत्रित लोगों से बात करते हुए उनसे एकजुट होने और यह सुनिश्चित करने का अनुरोध भी किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 2024 के लोकसभा चुनावों में परास्त हो.