पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश का आरोप लगा है. ममता गुट की MP डोला सेन ने शिकायत दर्ज करवाई है. पुलिस को दी गई शिकायत में ममता बनर्जी के पास चाकू लेकर पहुंचने का आरोप लगाया गया है. महिला पर गाली-गलौच और धमकाने के अंदाज में आगे बढ़ने का आरोप है. घटना दुर्गा पूजा पंडाल के उद्घाटन के दौरान हुई, कोलकाता के कालीघाट इलाके की पूरी घटना है. पुलिस ने फिलहाल आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है और आरोपी ने खुद को ममता की भतीजी भी बताया है.
ममता की पार्टी ने इस पूरे मामले में जांच की मांग की है. पुलिस CCTV फुटेज और वीडियो के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है. पुलिस की अब तक की तफ्तीश के अनुसार, जो आरोप दर्ज किया गया है डोला सेन द्वारा कालीघाट थाना में उसमें ये महिला जिसका नाम अनुषमा शाह है जो सिविक वॉलंटियर है, उसको डिटेन किया गया है और पूछताछ चल रही है.