केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नागरिकता कानून के खिलाफ दिल्ली में हुई हिंसा के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को जिम्मेदार बताया है. अमित शाह ने अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा. उन्होंन दिल्ली में आयोजित एक सभा में कहा कि सीएम केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से किए 80 फीसदी वादों को पूरा नहीं किया है. अब समय आ गया है जब दिल्ली की जनता केजरीवाल को सबक सिखाएगी.