मुंडे ने कहा है कि पाकिस्तान की सीमा में आतंकवादियों ने भारतीय जवानों को मारा, हमलावरों को मुंडे ने भी आतंकवादी कहा, यही बात एंटनी ने भी कही थी। मुंडे तो उनसे भी आगे निकल गए और नियंत्रण रेखा को पाकिस्तान की सीमा कह डाला। विरोधी दलों ने मुंडे के इस बयान की आलोचना की है। विपक्षी दलों ने मुंडे से पूरे देश से माफी मांगने को कहा है।