Bhutan Glacial Lake Outburst : भूटान से आएगा नेपाल जैसा सैलाब! कहां-कहां अलर्ट?

  • 3:29
  • प्रकाशित: अक्टूबर 30, 2026

भूटान में एक ग्लेशियर झील के फटने का खतरा मंडरा रहा है, जिसके चलते पश्चिम बंगाल के उत्तरी इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है. बंगाल और असम के लिए विशेष एडवाइजरी भी जारी की गई है. लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है. बाढ़ के पानी ने गासा जिले में कई बुनियादी सुविधाओं को नुकसान पहुंचाया है. हालांकि, इलाके को पहले ही खाली करा लिया गया था, इसलिए किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है. भूटान में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.