उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस को गठबंधन का प्रस्ताव दिया था. इस चुनावी गठबंधन के ऑफर पर अब कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद इमरान मसूद का बयान सामने आया है. इमरान मसूद ने कहा कि ओवैसी और कांग्रेस की विचारधारा मेल नहीं खाती, इसलिए एआईएमआईएम के साथ गठबंधन संभव नहीं है. उन्होंने स्पष्ट किया कि वैचारिक मतभेदों के चलते दोनों दलों के बीच चुनावी समझौते की कोई संभावना नहीं है.