ग्रेटर नोएडा वेस्ट से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. महागुन माईवुड सोसायटी में एक दर्दनाक घटना हुई है. 23 वीं मंजिल के फ्लैट से से गिरकर पिता और 11 साल के बेटे की मौत हो गई. पिता अपने बेटे से फ्लैट की बालकनी से फूल तुड़वा रहे थे.अचानक बेटे का पैर फिसला और वह 23वीं मंजिल से नीचे लटक गया. बेटा तो गिरा ही, उसे बचाने के चक्कर में पिता भी नीचे गिर गए. इस हादसे में दोनों की ही मौत हो गई. ये घटना बिसरक थाना क्षेत्र स्थित महागुन माईवुड सोसायटी की है. इस हादसे के बाद पूरी सोसायटी में मातम का माहौल है.