Chamoli Helicopter Crash: उत्तराखंड के चमोली जिले में एक हेलीकॉप्टर लापता होने की सूचना सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर लापता हो गया है. इसकी तलाश में टीम जुटी है. घटना विष्णु प्रयाग क्षेत्र की घटना बताई जा रही है. हेलीकॉप्टर की तलाश टीम के साथ-साथ मेडिकल टीम को भी भेजा गया है. बताया जाता है कि हेलीकॉप्टर बद्रीनाथ से वापस फटा की तरफ जा रहा था, इसी दौरान जोशीमठ के पास चाई गांव के पास से लापता हो गया. शुरुआती जानकारी में हेलीकॉप्टर के क्रैश की भी खबर आ रही है. हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर कुछ भी सामने नहीं आया है.