टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में एक और बड़ा अपडेट सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश करीब 8 महीने तक रची गई थी. जांच में सामने आया है कि गैंगस्टर अनिल पंडित ने इस कथित साजिश को अंजाम देने की योजना बनाई थी. बताया जा रहा है कि सभी हमलावर अनिल पंडित के संपर्क में थे और उसी के निर्देश पर काम कर रहे थे.