उद्धव ठाकरे ने कहा- गैर जरूरी यात्राएं बंद नहीं हुईं तो बस और ट्रेन सेवाए बंद कर दी जाएगी

  • 3:00
  • प्रकाशित: मार्च 17, 2020
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को कहा कि अगर लोग गैर जरूरी यात्रा करने से परहेज नहीं करेंगे तो सरकार बस और ट्रेन सेवाओं को बंद करने का ‘कड़ा फैसला’ लेने पर मजबूर हो जाएगी. राज्य कैबिनेट की साप्ताहिक बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए ठाकरे ने लोगों से गैर जरूरी यात्रा नहीं करने और बिना वजह एक जगह जमा नहीं होने की अपील भी की

संबंधित वीडियो