राज्यपाल की ओर से सरकार बनाने का न्यौता मिलने के बाद आज महाराष्ट्र बीजेपी की अहम बैठक होने जा रही है. बीजेपी को सरकार बनाने का मौका ऐसे समय मिला है जब वह अपने गठबंधन की साथी शिवसेना को मनाने में नाकामयाब रही है. महाराष्ट्र में राज्यपाल ने बीजेपी से पूछा है कि क्या वो सरकार बनाना चाहती है. बीजेपी राज्य में सबसे बड़ी पार्टी है लेकिन शिवसेना के रुख के बाद उसके पास भी बहुमत नहीं है इस बीच एनसीपी ने कहा है अगर बीजेपी बहुमत साबित नहीं कर पाती है तो NCP वैकल्पिक सरकार देने पर विचार कर सकती है. देखें रिपोर्ट