एनडीटीवी के साथ खास बातचीत में पूर्व टीएमसी सांसद ने पार्टी से अपने इस्तीफे को लेकर चल रही बातों को स्पष्ट किया. उन्होंने कहा कि असम में काम करने के लिए टीएमसी उनके लिए सही विकल्प नहीं रह गई थी. अपने इस्तीफे के पीछे असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की भूमिका को स्वीकार करते हुए, उन्होंने कहा कि असम के विकास के लिए सरकार के साथ मिलकर काम करना जरूरी है. इंटरव्यू के दौरान 'अवसरवादी' कहे जाने के सवाल पर बागी नेता ने तीखी प्रतिक्रिया दी.