होर्मुज में जंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. अमेरिका और ईरान आमने‑सामने हैं और समंदर को पूरी तरह युद्ध क्षेत्र में बदल दिया गया है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के बाद अमेरिकी नौसेना ने होर्मुज, फारस की खाड़ी, ओमान की खाड़ी और अरब सागर में भारी सैन्य तैनाती कर दी है. अमेरिका ने दावा किया है कि उसने 16 से ज्यादा युद्धपोत उतारे हैं, जिनमें एयरक्राफ्ट कैरियर यूएसएस अब्राहम लिंकन, यूएसएस त्रिपोली, यूएसएस बॉक्सर, यूएसएस पीटरसन और यूएसएस माइकल मर्फी शामिल हैं. इसके साथ ही F‑35B स्टील्थ फाइटर जेट, क्रूज मिसाइल शिप्स और मरीन कमांडोज भी तैनात किए गए हैं. अमेरिका का साफ मकसद होर्मुज जलडमरू मध्य की नाकेबंदी करना और ईरान के तेल‑गैस व्यापार को रोकना है.
दूसरी तरफ ईरान भी पूरी तरह तैयार है. ईरान ने हजारों सुसाइड बोट्स, तेज रफ्तार अटैक बोट्स, ड्रोन बोट्स और समुद्री बारूदी सुरंगें तैनात कर दी हैं. IRGC इन बोट्स की निगरानी कर रही है, जो झुंड में हमला कर बड़े से बड़े युद्धपोत को घेर सकती हैं. ईरान का कहना है कि यह उसकी रक्षात्मक रणनीति है.
होर्मुज की नाकेबंदी पर ईरान ने अमेरिका का मजाक उड़ाया है. जिम्बाब्वे में ईरानी दूतावास ने डोनाल्ड ट्रंप को ‘Pirates of Hormuz’ कहा. वहीं ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान की नौसेना, वायुसेना, हथियार और रडार सिस्टम खत्म हो चुके हैं और अमेरिका ने समंदर में पूरी घेराबंदी कर दी है. यह तनाव सिर्फ अमेरिका और ईरान तक सीमित नहीं है. चीन, रूस, यूरोपीय संघ और भारत सहित पूरी दुनिया इसकी चपेट में है. चीन ने अमेरिकी नाकेबंदी को खतरनाक बताया है, जबकि यूरोपीय संघ ने साफ कहा है कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्ग को बंद करना अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ है.
भारत को लेकर ईरान ने भरोसा दिया है कि भारतीय जहाजों की आवाजाही सुरक्षित रहेगी. इसके बावजूद होर्मुज संकट से वैश्विक ऊर्जा संकट, तेल‑गैस सप्लाई और विश्व अर्थव्यवस्था पर गहरा असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है. होर्मुज सिर्फ एक समुद्री रास्ता नहीं, बल्कि दुनिया की धड़कन है. अगर यहां जंग भड़कती है तो असर पूरी दुनिया पर पड़ेगा. हर अपडेट के लिए वीडियो अंत तक देखें.
Hormuz Strait tension, US Iran conflict, Hormuz Strait blockade, US Navy warships Hormuz, Iran suicide boats, Donald Trump Hormuz statement, US naval deployment Middle East, Iran IRGC fast attack boats, global oil crisis Hormuz, Hormuz Strait latest news, US Iran war escalation, Hormuz Strait security crisis, F35B fighter jet deployment, Middle East naval standoff