लव जिहाद तो कभी कॉर्पोरेट जिहाद... TCS धर्मांतरण केस पर क्यों गुस्साए वारिस पठान

  • 1:36
  • प्रकाशित: अप्रैल 15, 2026

नासिक. टीसीएस में कथित जबरन धर्मांतरण के मामले को लेकर AIMIM के वरिष्ठ नेता वारिस पठान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. नासिक में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी जाति या धर्म के व्यक्ति को जबरन धर्मांतरण कराने का कोई अधिकार नहीं है, चाहे वह हिंदू हो, मुसलमान हो, सिख हो या ईसाई.

वारिस पठान ने कहा कि किसी की भी आस्था को ठेस पहुंचाना किसी भी धर्म या मजहब में नहीं सिखाया जाता. किसी भी व्यक्ति को इस बात की इजाजत नहीं दी जा सकती कि वह किसी दूसरे को उसके धर्म के खिलाफ कोई काम करने के लिए मजबूर करे.
उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अगर कहीं भी जबरन धर्मांतरण जैसी घटना हुई है या किसी ने ऐसी हरकत की है जिससे किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं, तो उस पर कानून के तहत सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. इसके लिए पुलिस और प्रशासन मौजूद है और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जानी चाहिए.

वारिस पठान ने कहा कि दोषी चाहे कोई बड़ी कंपनी हो या कोई और, कानून सभी पर समान रूप से लागू होना चाहिए और दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए. लेकिन इस तरह की घटनाओं की आड़ में पूरे मुस्लिम समाज को बदनाम करना पूरी तरह गलत है.


उन्होंने ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ जैसे शब्दों के इस्तेमाल पर भी आपत्ति जताई. वारिस पठान ने कहा कि जिहाद शब्द का असली मतलब लोगों को पता ही नहीं है. पहले वोट जिहाद, लैंड जिहाद, टैक्स जिहाद, लव जिहाद जैसे शब्द लाए गए और अब कॉर्पोरेट जिहाद कहा जा रहा है, जहां कहीं भी मुसलमान नजर आता है, उसे जोड़ दिया जाता है, जो कि निंदनीय है.

AIMIM नेता ने दो टूक कहा कि उनका पूरा समर्थन निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई के साथ है. जो भी इस मामले में शामिल पाया जाए, उसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं और जरूरत पड़े तो जेल भेजा जाए. लेकिन किसी एक घटना के आधार पर पूरे मुस्लिम समुदाय को कटघरे में खड़ा करना सरासर गलत है.

वारिस पठान ने यह भी कहा कि इस्लाम किसी को जबरन धर्म परिवर्तन कराने या किसी की भावनाओं को आहत करने की शिक्षा नहीं देता. उन्होंने दोहराया कि कानून अपना काम करे, दोषियों को सजा मिले, लेकिन समाज में नफरत फैलाने वाली भाषा से बचा जाना चाहिए.

TCS conversion case, Waris Pathan statement, Nashik TCS religious conversion, AIMIM leader Waris Pathan, forced religious conversion India, Corporate Jihad controversy, Nashik TCS news, Waris Pathan AIMIM, religious freedom in India, Muslim community news, Nashik conversion row, Waris Pathan on forced conversion, TCS controversy Nashik