होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. अमेरिका और ईरान के आमने‑सामने होने से वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ी हुई है, लेकिन ईरान ने साफ किया है कि भारत उसके लिए मित्र देश है और भारतीय जहाजों को लेकर किसी तरह की चिंता की जरूरत नहीं है.
इस वीडियो में जानिए कैसे होर्मुज जलडमरूमध्य में सैन्य गतिविधियां तेज हो चुकी हैं और किस तरह अमेरिका ने सुरक्षा के नाम पर कड़ी निगरानी शुरू कर दी है. वहीं ईरान का दावा है कि वह अंतरराष्ट्रीय नियमों के तहत जहाजों की आवाजाही को देख रहा है और भारत के साथ उसके रिश्ते पुराने और भरोसेमंद हैं.
तेल और गैस की सप्लाई के लिहाज से होर्मुज दुनिया का सबसे अहम समुद्री रास्ता माना जाता है. ऐसे में यहां किसी भी तरह की नाकेबंदी का असर सीधे वैश्विक अर्थव्यवस्था और भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर पड़ सकता है. इसी को लेकर भारत सरकार भी हालात पर करीबी नजर बनाए हुए है.
वीडियो में ईरान के राजनयिक बयान, अमेरिका की रणनीति और भारत की स्थिति को विस्तार से समझाया गया है. साथ ही यह भी बताया गया है कि क्यों भारत के लिए फिलहाल राहत है, लेकिन तनाव खत्म नहीं हुआ है. क्या होर्मुज में टकराव और बढ़ेगा या कूटनीति हालात संभाल लेगी. पूरी तस्वीर समझने के लिए देखिए यह रिपोर्ट.