पश्चिम एशिया में हालात बेहद नाज़ुक मोड़ पर पहुँच चुके हैं. समंदर की लहरों पर जो रणनीतिक बिसात बिछी है, उसने पूरी दुनिया की धड़कनें तेज कर दी हैं. बीती रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच करीब 40 मिनट तक अहम बातचीत हुई. इस बातचीत के बाद संकेत मिले हैं कि आने वाले दिनों में शांति वार्ता को लेकर बड़ा डेवलपमेंट हो सकता है, जिसमें भारत की भी अहम भूमिका हो सकती है.
इससे पहले फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ईरानी राष्ट्रपति और अमेरिकी राष्ट्रपति से बात कर युद्ध खत्म करने की अपील की. अमेरिका का दावा है कि कोई भी देश अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग को बंधक नहीं बना सकता, जबकि ईरान और अमेरिका आमने‑सामने खड़े दिखाई दे रहे हैं. हालात ऐसे हैं कि होरमूज जलडमरूमध्य में करीब 800 जहाज और 20,000 नाविक फंसे हुए हैं, जिनमें भारत के 15 तेल और गैस से लदे जहाज भी शामिल हैं.
अमेरिका ने ऑपरेशन ‘क्लियर वाटर’ के तहत अपने युद्धपोत और डेस्ट्रॉयर्स तैनात कर दिए हैं, जबकि ईरान ने अमेरिकी और इजरायली जहाजों का रास्ता रोकने का ऐलान किया है. इस टकराव का सीधा असर वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और तेल की कीमतों पर पड़ने का खतरा है. इसी बीच ट्रंप की ‘ड्रिल बेबी ड्रिल’ नीति पर भी चर्चा तेज हो गई है, जिसके तहत अमेरिका रिकॉर्ड स्तर पर तेल निकालकर खुद को दुनिया की सबसे बड़ी ऊर्जा शक्ति के रूप में स्थापित करना चाहता है.
तनाव के बीच चीन ने भी पहली बार खुलकर चेतावनी दी है कि अगर खाड़ी क्षेत्र में लगी आग नहीं बुझी, तो उसकी लपटें पूरी वैश्विक अर्थव्यवस्था को झुलसा सकती हैं. उधर लेबनान और इजरायल सीमा से आने वाली जमीनी तस्वीरें युद्ध की भयावह सच्चाई दिखा रही हैं, जहां शहरों के शहर तबाही में तब्दील हो चुके हैं.
क्या होरमूज तीसरे विश्व युद्ध का नया केंद्र बनेगा या कूटनीति एक बड़े विनाश को रोक पाएगी. पश्चिम एशिया से लेकर वैश्विक अर्थव्यवस्था तक हर असर को समझने के लिए देखिए यह एक्सक्लूसिव रिपोर्ट.
Hormuz Strait crisis, Strait of Hormuz blockade, Iran US conflict, Iran US tensions, Middle East crisis, global oil supply crisis, oil prices surge, Operation Clear Water, US Navy Iran standoff, Iran missile threat, world economy at risk, Middle East war risk, global energy crisis, Red Sea and Hormuz tensions, Iran Israel conflict, Modi Trump talks Middle East, China warning Hormuz, impact of Hormuz crisis on India, oil tanker crisis, maritime security Middle East