मौत का खौफ! हमले के डर से बदला रूट, ईरान का अमेरिका पर बड़ा आरोप

  • 7:54
  • प्रकाशित: अप्रैल 15, 2026

ईरान के प्रतिनिधि मंडल ने अमेरिका पर एक बेहद गंभीर आरोप लगाया है. इस्लामाबाद से लौटते वक्त ईरानी डेलिगेशन को अपने विमान पर हमले की आशंका थी. मौत के डर और खुफिया इनपुट्स के आधार पर ईरान ने अपना पहले से तय वापसी रूट आनन‑फानन में बदल दिया. ईरान का साफ दावा है कि अमेरिका पर उसे बिल्कुल भरोसा नहीं है. ईरान का कहना है कि अमेरिका पहले भी उसके साथ विश्वासघात कर चुका है और इसी वजह से विमान पर हमले का डर पूरी तरह वास्तविक था. इस आरोप के बाद सवाल उठता है कि जब भरोसा ही नहीं है, तो ईरान‑अमेरिका बातचीत आगे कैसे बढ़ेगी.

उधर अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वन्स का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि ईरान और अमेरिका के बीच अविश्वास एक रात में खत्म नहीं हो सकता. यह बयान साफ संकेत देता है कि दोनों देश अब भी एक‑दूसरे पर भरोसा करने को तैयार नहीं हैं.
तनाव की सबसे बड़ी वजह बना हुआ है ईरान का यूरेनियम कार्यक्रम. ईरान ने 5 साल के लिए अपने परमाणु कार्यक्रम को रोकने की पेशकश की है, जबकि अमेरिका 20 साल की मांग कर रहा है. इसी बीच रूस ने एक अहम सुझाव दिया है. रूस ने प्रस्ताव रखा है कि ईरान का संवर्द्धित यूरेनियम रूस में सुरक्षित रखा जाए ताकि वह हथियार बनाने के स्तर तक न पहुंचे. रूस का दावा है कि इससे अमेरिका की चिंता कम होगी, ईरान पर हमले रुक सकते हैं और क्षेत्र में स्थिरता आ सकती है.

लेकिन बड़ा सवाल यही है कि क्या अमेरिका इस रूसी प्रस्ताव को मानेगा, या सैन्य दबाव की राह पर आगे बढ़ेगा. इसी बीच इजरायल‑लेबनान तनाव भी लगातार बढ़ रहा है.
हालांकि वॉशिंगटन में हुई बातचीत के बाद लेबनान के राजदूत ने बातचीत को सकारात्मक बताया, लेकिन इजरायल की ओर से हमले अब भी जारी हैं. बड़ी कूटनीतिक चालें, गहराता अविश्वास और युद्ध की आशंका.

पूरा विश्लेषण इस रिपोर्ट में.


#Iran
#America
#IranUS
#MiddleEastTension
#IranPlane
#DiplomaticCrisis
#NuclearProgram
#IranUranium
#RussiaIran
#USIranTalks
#IsraelLebanon
#BreakingNews
#WorldPolitics
#Geopolitics
#NDTVIndia

Iran US tensions, Iran plane attack allegation, Iran delegation security threat, Iran changes flight route, Iran US mistrust, Iran nuclear talks, Iran uranium program, Russia Iran uranium proposal, US Iran diplomatic crisis, Middle East tension, Iran America relations, Iran intelligence warning, Israel Iran conflict, Israel Lebanon tension, Hezbollah Israel conflict, US Vice President Iran statement, nuclear diplomacy Iran, geopolitical tension Middle East, Iran nuclear deal talks, Iran Islamabad delegation

 

 

संबंधित वीडियो