Nashik TCS Case: महाराष्ट्र के नासिक में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को लेकर बड़े खुलासे ने देश को हिलाकर रख दिया है. एक बड़ी कंपनी की 8 महिला कर्मचारियों ने यौन उत्पीड़न, जबरन धर्मांतरण का आरोप लगाया है. जिसने कॉर्पोरेट वर्क कल्चर पर सवालिया निशान लगा दिया है. महिला कर्मचारियों पर किस तरह से दबाव बनाया जाता था, इस बात का खुलासा हो गया है. पुलिस जांच में अब वह तरीका सामने आया है, जिसके जरिए आरोपी युवक-युवतियों को अपने जाल में फंसाते थे.