NDTV Khabar

गांधी परिवार के सदस्यों से SPG कवर हटाया गया: सूत्र

 Share

केंद्र सरकार ने गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा हटाने का फैसला किया है. गृह मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की एसपीजी सुरक्षा हटाई जाएगी. हालांकि उनके पास अब भी जेड प्लस सुरक्षा दी जाएगी. जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार सभी एजेंसियों के इनपुट के आधार पर यह फैसला लिया है. वहीं गांधी परिवार के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गांधी परिवार को अब तक इसकी जानकारी नहीं मिली है. हाल ही में केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सुरक्षा हटाई गई थी. अब पूरे देश में सिर्फ पीएम मोदी के पास ही एसपीजी का सुरक्षा कवच रह जाएगा.



Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com