आगरा में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुछ लोगों को भारत की प्रगति रास नहीं आ रही है और वे किसी न किसी रूप में समाज में विद्वेष फैलाने का प्रयास कर रहे हैं. सीएम योगी ने कहा कि ऐसी ताकतों के पास तकनीक भी है और भारत विरोधी तत्वों से मिलने वाला पैसा भी है, जिसका इस्तेमाल वे अराजकता का माहौल बनाने के लिए करते हैं. सीएम योगी ने कहा, "आप देखते होंगे कि जिन लोगों को भारत की तरक्की अच्छी नहीं लग रही, वे किसी न किसी बहाने समाज में नफरत पैदा करना चाहते हैं. उनके पास तकनीक की पूरी जानकारी है. भारत विरोधी ताकतों से मिला हुआ पैसा भी है. वे इसका दुरुपयोग करके अव्यवस्था फैलाने और लोगों को भ्रमित करने की कोशिश करेंगे. याद रखिए, भ्रमित समाज हमेशा नकारात्मकता से भरकर अंततः अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मारता है. ऐसी स्थिति न बने, इसके लिए हमें सतर्क रहना होगा.'