आज देश 27वां करगिल विजय दिवस मना रहा है. इस मौके पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह लेह के द्रास स्थित करगिल वार मेमोरियल पहुंचे और शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने पाकिस्तान को कड़े शब्दों में चेतावनी दी और कहा कि अब पाकिस्तान से बातचीत होगी तो सिर्फ PoK यानी पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर पर होगी. किसी अन्य मुद्दे पर बात नहीं होगी. राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान लगातार आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है और आतंकियों को तैयार कर रहा है. उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का एक साल पूरा होने का भी जिक्र किया. कहा कि उस ऑपरेशन में भारतीय सेना ने आतंकवाद के सरपरस्तों को ऐसा जवाब दिया जिसे वे कभी नहीं भूलेंगे. उन्होंने साफ किया कि भारत अब किसी भी दुस्साहस का जवाब कल्पना से भी ज्यादा कठोर तरीके से देगा. भारत की संप्रभुता की ओर उठने वाला हर नापाक कदम इसी अंजाम को देखेगा.