केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद गृह मंत्री अमित शाह का बयान सामने आया है. अमित शाह ने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए पद से अधिक महत्वपूर्ण देश और युवा पीढ़ी है. धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा इसी भावना को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार युवाओं की भावनाओं का सम्मान करती है और पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए बीजेपी सुधारों के प्रति पूरी तरह कटिबद्ध है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर भी शुरू हो गया है. विपक्ष ने इस इस्तीफे को देश के करोड़ों युवाओं, छात्रों और लोकतंत्र की एक ऐतिहासिक जीत बताया है. आखिरकार संसद से लेकर सड़क तक चली मांग के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री को अपना पद छोड़ना पड़ा.