लोकसभा में केंद्र सरकार सोमवार को पेपर लीक के दोषियों को कड़ी सजा देने वाला बिल पेश करेगी. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह 2024 के कानून में संशोधन का ये बिल लाएंगे. नए प्रावधानों में दोषियों को जल्द सजा, 10 साल तक की जेल और नकल माफिया पर 5 लाख से लेकर 10 करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रस्ताव है. इस बिल के विरोध में कांग्रेस ने देशभर में कैंडल मार्च निकाला. हैदराबाद में सीएम रेवंत रेड्डी और पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन, दिल्ली में अलका लांबा, शिमला में सीएम सुक्खू और इम्फाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छात्रों के साथ मिलकर प्रदर्शन किया. पोस्टरों पर "देश बेचा" जैसे नारे लिखे थे.