धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब राजनीतिक दल इसका श्रेय लेने की होड़ में जुट गए हैं. लखनऊ में समाजवादी पार्टी ने ऑफिस के बाहर 'युवाओं की हुंकार' नाम से पोस्टर लगाए गए हैं. इन पोस्टरों में अखिलेश यादव और डिंपल यादव की तस्वीर के साथ युवाओं का आभार जताया गया है. सपा ने साफ तौर पर इस इस्तीफे का क्रेडिट छात्र आंदोलन और अपने समर्थन को दिया है. वहीं मुंबई में ठाकरे बंधु भी इस जीत का जश्न मनाने उतर आए हैं. आज शिवाजी पार्क में ठाकरे भाइयों द्वारा 'विक्ट्री सेलिब्रेशन' आयोजित किया गया. पहले योजना शिवाजी पार्क से सिद्धिविनायक मंदिर तक मार्च निकालने की थी, लेकिन अब सिर्फ शिवाजी पार्क में ही जश्न होगा. मुंबई पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं.