धमेंद्र प्रधान के बाद अब सम्राट चौधरी... क्‍या बिहार में होगा CJP का अगला आंदोलन?

  • 15:28
  • प्रकाशित: जुलाई 25, 2026

नीट पेपर लीक के मुद्दे पर देशभर में विरोध तेज हो गया है और अब इसका केंद्र बिहार बनता दिख रहा है. जंतर मंतर पर आंदोलन खत्म होने के बाद CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने पटना में बड़ा प्रदर्शन करने का ऐलान कर दिया था. इस आंदोलन का मुख्य मकसद बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से इस्तीफे की मांग होगा. दीपके ने ये ऐलान एक छात्रा की भावुक अपील के बाद किया. छात्रा ने रोते हुए कहा था कि सम्राट चौधरी को भी हटवाया जाए क्योंकि हमने उन्हें कभी अपना प्रतिनिधि नहीं चुना. बिहार में पहले से ही प्रदर्शन हिंसक रूप ले चुके हैं. सिवान में हालात सबसे ज्यादा खराब रहे. प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज, आंसू गैस और फायरिंग का सहारा लिया. RJD नेता तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि पुलिस ने छात्रों पर AK-47 से सीधी फायरिंग की है और दोषी अफसरों पर कार्रवाई होनी चाहिए. पटना, छपरा, आरा, औरंगाबाद और सासाराम में भी जमकर बवाल हुआ.

संबंधित वीडियो