तेजस्वी यादव का बड़ा आरोप- छात्रों पर AK 47 से की गई फायरिंग

  • 2:29
  • प्रकाशित: जुलाई 25, 2026

नीट पेपर लीक के विरोध में बिहार समेत देश के कई राज्यों में प्रदर्शन हिंसक हो गए हैं. बिहार के सिवान में हालात सबसे ज्यादा तनावपूर्ण रहे. प्रदर्शनकारियों को काबू करने के लिए पुलिस ने फायरिंग और आंसू गैस के गोले दागे. राजद नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि सिवान में पुलिस ने छात्रों पर सीधी फायरिंग की है और AK-47 से भी गोलियां चलाई गई हैं. उन्होंने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. इससे जुड़ा एक वीडियो भी उन्‍होंने पोस्‍ट किया है. 

संबंधित वीडियो