एशियन गेम्स 2026 में टीम इवेंट में सिल्वर और व्यक्तिगत स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले भारतीय निशानेबाज रुद्रांक्ष पाटिल ने स्वीकार किया कि गोल्ड मेडल उनके बेहद करीब था. उन्होंने बताया कि 15वें शॉट के बाद बढ़े उत्साह के कारण लय बिगड़ी और एक अहम शॉट निशाने से बाहर चला गया. हालांकि रुद्रांक्ष का कहना है कि देश के लिए पदक जीतना गर्व की बात है और उनकी नजर अभी आने वाले मुकाबलों में और पदक जीतने पर है.