एशियाड में रोइंग टीम का 20 साल में सबसे खराब प्रदर्शन, पूर्व कोच ने इन्हें बताया जिम्मेदार

  • 3:30
  • प्रकाशित: अक्टूबर 12, 2026

एशियन गेम्स 2026 में पिछले हफ़्ते भारतीय रोइंग टीम ने एक कांस्य पदक जीता तो किसी तरह भारतीय टीम की साख बची. भारत के रोअर्स सतनाम सिंह और सलमान खान की जोड़ी ने पुरुषों के डबल स्कल्स इवेंट में कांस्य पदक जीत लिया. जबकि, पुरुषों के सिंगल स्कल्स में बलराज पंवार पदक से चूक गए और चौथे स्थान पर रहे. भारतीय खेल मंत्रालय एशियाड में नाकाम खेल संघों के साथ बैठक कर हार-जीत की समीक्षा करने वाला है. खेल मंत्रालय का रुख़ कड़ा नज़र आ रहा है. हैदराबाद के हुसैन सागर लेक में 2 दशक से ज़्यादा वक्त से भारतीय रोअर्स को अभ्यास करवा रहे कोच इस्माइल बेग इस बार एशियाड टीम का हिस्सा नहीं थे. एनडीटीवी से एक्सक्लूसिव बात करते हुए वो भारतीय रोइंग के फेल होने की वजहों को बताते वक्त अधिकारियों को आड़े हाथों ले रहे हैं.