ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां

  • 1:46
  • प्रकाशित: अक्टूबर 12, 2026

सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां पाई गई हैं. कोर्ट फीस से लेकर दस्तावेजों तक पर आपत्ति जाहिर की गई है. स्क्रूटनी में खामियां मिलने के बाद अब डिफेक्ट दूर होने के बाद ही आगे की प्रक्रिया बढ़ेगी. ऐसे में सुप्रीम कोर्ट में याचिका पर मंगलवार को सुनवाई टल गई है. जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस की लीगल टीम ने याचिका दायर की है. इसमें कई पार्टियों के 11 लोग याचिकाकर्ता है, पिटीशनर नेम में राहुल गांधी का नाम भी हैं. ये याचिका CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे विपक्ष के मुद्दे से जुड़ी हुई है. स्क्रूटनी में जो 14 खामियां मिली हैं, उनमें कोर्ट फीस से जुड़ी आपत्ति है, दस्तावेजों में कमी है. 9 याचिकाकर्ताओं के वकालतनामे गायब हैं. खड़गे के ID कार्ड की कॉपी भी अस्पष्ट है. ऐसे तकनीकी डिफेक्ट के कारण याचिका को अभी लिस्ट नहीं किया गया है.