70 हाथियों के सामने आ गई ट्रेन, वनकर्मियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

  • 0:42
  • प्रकाशित: अक्टूबर 12, 2026

सिलीगुड़ी के नक्सलबाड़ी और बागडोगरा के बीच रविवार को बड़ा हादसा टल गया. रेलवे ट्रैक पार कर रहे 70 से अधिक हाथियों के झुंड के सामने सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस पहुंच रही थी. स्थिति की गंभीरता को समझते हुए वन विभाग के कर्मचारियों ने तुरंत कार्रवाई की. उन्होंने लाल कपड़ा दिखाकर ट्रेन को रुकने का संकेत दिया. चालक ने समय रहते ट्रेन रोक दी, जिससे हाथियों का पूरा झुंड सुरक्षित ट्रैक पार कर गया. वनकर्मियों की सतर्कता और त्वरित निर्णय की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की.

संबंधित वीडियो