एसआईआर के मुद्दे पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई नहीं होगी. सुप्रीम कोर्ट की सप्लीमेंट्री लिस्ट में विपक्ष की याचिका को शामिल नहीं किया गया है. सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को ही 14 खामियां याचिका में बताई थीं. इन खामियों के चलते आज सुनवाई टल गई है. खामियों में कोर्ट की फीस में 220 रुपये कम जमा कराना, 9 याचिकाकर्ताओं के वकालतनामे का पन्ना न लगाना, मल्लिकार्जुन खड़गे के ID कार्ड की फोटो कॉपी साफ न होना, कुछ दस्तावेज न लगाना और कुछ पन्नों का पढ़ने लायक न होना या गायब होना शामिल है. वोट चोरी का मुद्दा देश की राजनीति में बहस की नई ऊंचाई पर पहुंच रहा है. विपक्ष अपने दावे पर अड़ा है तो सत्तापक्ष इसे अराजकता का बहाना बता रहा है. इस मुद्दे में विपक्ष को लगातार झटके लग रहे हैं. पहले CJI सूर्यकांत ने मुलाकात से इनकार कर दिया, और फिर जिस सुप्रीम कोर्ट में याचिका देने पहुंचे थे उस याचिका पर फिलहाल सुनवाई ही नहीं होगी. 13 अक्टूबर की सप्लीमेंट्री लिस्ट में राहुल गांधी की याचिका लिस्टेड नहीं थी.