Raja Bhaiya Controversial Statement On Muslim: उत्तर प्रदेश की सियासत में कुंडा से जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के एक ताजा बयान ने भारी सियासी बवंडर खड़ा कर दिया है। प्रतापगढ़-प्रयागराज सीमा पर स्थित मादूपुर गांव में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के मंच से राजा भैया ने धर्म परिवर्तन को लेकर बेहद तीखी टिप्पणी की। उन्होंने तमिलनाडु के द्रमुक (DMK) नेताओं द्वारा सनातन धर्म पर दिए पुराने बयानों का हवाला देते हुए कहा कि हिंदू समाज ऐसी अपमानजनक टिप्पणियों पर चुप रहता है, जबकि इस्लाम के खिलाफ कुछ कहने पर फतवे जारी हो जाते हैं।