Monsoon 2026: देशभर में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है. दिल्ली से लेकर बिहार तक मौसम का मिजाज बदल गया है और कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड समेत 11 राज्यों में आज बारिश की संभावना जताई है. वहीं गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम और जम्मू-कश्मीर सहित कई राज्यों में भारी बारिश के कारण हालात बेकाबू होते जा रहे हैं. कई क्षेत्रों में जलभराव, बाढ़ और भूस्खलन जैसी समस्याएं भी सामने आ रही हैं.