समुद्र में भी नहीं डूबती पुतिन की 'ऑरस' कार, मिसाइल हमलों से भी रहती है सुरक्षित

  • 9:48
  • प्रकाशित: सितम्बर 11, 2026

पुतिन की सुरक्षा व्यवस्था की चर्चा दुनिया भर में होती है. जब भी रूसी राष्ट्रपति किसी दौरे पर जाते हैं, उनके साथ एक बेहद मजबूत सुरक्षा तंत्र मौजूद रहता है. उनके सुरक्षा घेरे को भेद पाना लगभग नामुमकिन माना जाता है, क्योंकि यह कई स्तरों में काम करता है. पुतिन जहां भी जाते हैं, उससे पहले उनकी सुरक्षा टीम सक्रिय हो जाती है. भारत दौरे से पहले भी रूसी ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट और सुरक्षा से जुड़ी एडवांस टीम दिल्ली पहुंच गई थी. उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी रूस की फेडरल प्रोटेक्टिव सर्विस (FPS) संभालती है. सुरक्षा की पहली परत में क्लोज प्रोटेक्शन टीम होती है, जिसमें हर समय उनके साथ चलने वाले बॉडीगार्ड शामिल रहते हैं. दूसरी परत में सादे कपड़ों में तैनात सीक्रेट एजेंट्स होते हैं, जो बिना किसी का ध्यान आकर्षित किए आसपास मौजूद लोगों पर नजर रखते हैं.

संबंधित वीडियो