महाराष्ट्र के पुणे में हुए केतन मर्डर केस ने न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बार फिर यह साबित किया है कि अंधा प्यार किसी भी हद तक जा सकता है। लेकिन इस पूरी खौफनाक कहानी के बीच मृतिका और मुख्य साजिशकर्ता सिया के पिता का जो बयान सामने आया है, उसने समाज के सामने एक नई मिसाल पेश की है।