मुख्य आरोपी सिया के माता-पिता ने पहली बार मीडिया के सामने अपना दर्द बयां किया. उन्होंने भारी मन से केतन को याद करते हुए कहा कि वह उनके लिए एक दामाद नहीं, बल्कि सगे बेटे जैसा था. सिया के माता-पिता ने न्याय की मांग करते हुए एक चौंकाने वाली बात कही है. उन्होंने स्पष्ट किया है कि अगर पुलिस जांच में उनकी अपनी बेटी सिया भी इस खौफनाक साजिश में दोषी साबित होती है, तो उसे भी कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. पिता ने यहां तक कह दिया कि "जिस किले से केतन को गिराया गया है, दोषी पाए जाने पर मेरी बेटी को भी वहीं से धक्का दे दिया जाए या उसे फांसी दे दी जाए."