"अब तुम हमें आस्था बताओगे..." राम मंदिर दान चोरी मामले में सीएम योगी ने किसे सुनाया?

सीएम योगी ने राम मंदिर दान चोरी विवाद के बीच सरकार का बेहद कड़ा और स्पष्ट रुख सामने आया है. सीएम योगी ने कहा कि 19 जून को अयोध्या दौरे के दौरान जनता को दिए गए भरोसे को पूरा करते हुए यह साफ़ कर दिया गया है कि आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा, "एसआईटी (SIT) की जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद अब बड़ी कार्रवाई शुरू हो चुकी है. शासन ने स्पष्ट संदेश दे दिया है कि अयोध्या की मर्यादा और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों के साथ किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जा सकता."