Guidelines For Muharram In UP: उत्तर प्रदेश में मोहर्रम के दौरान शांति, सौहार्द और सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिए गए कड़े और स्पष्ट निर्देशों का असर अब जमीनी स्तर पर दिखने लगा है, जहां जिला कप्तानों (SPs) और जिलाधिकारियों (DMs) ने खुद मोर्चा संभाल लिया है