देश के दो अलग-अलग भौगोलिक क्षेत्रों से आई तस्वीरें यह बताने के लिए काफी हैं कि इस बार मानसून और प्री-मानसून की बारिश लोगों के लिए कितनी बड़ी आफत लेकर आई है। अरुणाचल प्रदेश के पहाड़ों में बादल फटने से जहां पूरा सिस्टम तहस-नहस हो गया है, वहीं राजस्थान के रेगिस्तानी इलाके चूरू में जलभराव ने बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं।