UP के बाद अब Denmark में भी 'Yogi मॉडल'? सड़क पर नमाज पर रोक

वैश्विक राजनीति के कैनवास पर इस वक्त दो ऐसे बड़े 'उलटफेर' और विरोधाभासी घटनाक्रम सामने आ रहे हैं, जिसने दुनिया के बड़े-बड़े राजनीतिक विश्लेषकों को हैरान कर दिया है। एक तरफ जहां आधुनिकता, उदारवाद और सेक्युलरिज्म का ककहरा सिखाने वाला यूरोप (Europe) अपने ही सिद्धांतों के विपरीत जाकर दक्षिणपंथी राष्ट्रवाद की राह पर बढ़ रहा है और डेनमार्क (Denmark) में मस्जिदों से लाउडस्पीकर पर अज़ान देने पर पूर्ण कानूनी प्रतिबंध लगाने की तैयारी की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ, पूंजीवाद (Capitalism) के सबसे बड़े और कामयाब वैश्विक गढ़ अमेरिका (USA) के न्यूयॉर्क जैसे चमकते-दमकते शहर में भारतीय मूल के पहले सोशलिस्ट मेयर जोहरान ममदानी (Zohran Mamdani) के नेतृत्व में समाजवाद (Socialism) और फ्रीबीज (मुफ्त योजनाओं) की राजनीति ऐतिहासिक जीत दर्ज कर अमेरिकी एस्टैब्लिशमेंट और डोनाल्ड ट्रंप की राजनीति को सीधी चुनौती दे रही है।

संबंधित वीडियो