कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एनडीटीवी से विशेष बातचीत की है. उन्होंने कहा कि वहां पर जाने से तनाव नहीं पैदा होगा, हम संवेदना प्रकट करने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि तनाव इसलिए बना होगा क्योंकि किसी ने लोगों को मारा है, उनकी हत्या की गई है. उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आपके लिए राजनीति महत्वपूर्ण, किसानों की जान नहीं.