प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को लखनऊ पहुंचे और राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल हुए. UP से पहले प्रधानमंत्री मोदी बिहार में थे, फिर पश्चिम बंगाल और फिर उत्तर प्रदेश, एक ही दिन में तीन राज्यों में उनकी मौजूदगी थी. बिहार में गंगा पर बने नीतीश सेतु का उन्होंने उद्घाटन किया और उद्घाटन के बाद अपने ही अंदाज में गमछा लहरा दिया. उन्होंने कहा- NDA सरकार से पहले घोटालों की गिनती होती थी, अब हालात बदल चुके हैं, यहां निवेश के आंकड़े गिने जा रहे हैं. साफ नीयत से काम होता है तो नतीजे दिखते हैं. जिस देश में कांग्रेस सिर्फ गरीबी हटाओ के नारे लगाती रही, वहां 12 साल में 50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला.