उत्तर प्रदेश में सियासी और धार्मिक बयानों की चर्चा तेज होती जा रही है. बीजेपी के 'राधे-राधे' वाले बयान पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा- 'अब तो कमल और मुरझा रहा है।' वहीं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री वृंदावन पहुंचे, जहां उन्होंने ट्रोल करने वालों को जवाब देते हुए कहा- 'अगर ट्रोलिंग पूरी हो गई हो, तो हमारे साथ मथुरा आओ।' उन्होंने आगे कहा- 'हम फिर कह रहे हैं, ठाकुर जी टेढ़े हैं।' एक तरफ अखिलेश यादव का बीजेपी पर सियासी हमला, तो दूसरी तरफ धीरेंद्र शास्त्री का अपने अंदाज में जवाब। दोनों बयानों के मायने और पूरी खबर देखिए इस रिपोर्ट में.