BJP में शामिल हुए युजवेंद्र चहल, राष्ट्रीय OBC मोर्चा की कार्यकारिणी में मिली बड़ी जिम्मेदारी

  • 1:16
  • प्रकाशित: नवम्बर 21, 2026

युजवेंद्र चहल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं. बीजेपी ने उन्‍हें अपने राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा की नई कार्यकारिणी में स्पेशल इनवाइटी नियुक्त किया है. चहल ने ट्वीट करके कहा है कि भाजपा परिवार में मुझे स्थान और मान-सम्मान देने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, आदरणीय गृहमंत्री अमित शाह जी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी और ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमरपाल मौर्य जी का हार्दिक आभार प्रकट करता हूं. क्रिकेटर युजवेंद्र चहल बीजेपी में शामिल हुए. चहल ने पीएम मोदी, शाह को धन्यवाद दिया है. बीजेपी OBC मोर्चा में स्पेशल इनवाइटी के तौर पर इनको शामिल किया गया है.