वन नेशन वन इलेक्शन यानि देशभर में एक ही बार में चुनाव हो जाएं. इसका प्रस्ताव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखा था. पीएम के इस विचार को बढ़ाने की कोशिश बीजेपी लगातार कर रही है. लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने को लेकर संसदीय समिति में चर्चा हुई, लेकिन आम राय नहीं बन पाई. विपक्ष ने इस प्रस्ताव पर कई सवाल खड़े किए.