Shatrughan Sinha On UP Elections 2027: विपक्ष एक जुट हो जाए तो यूपी चुनाव में हार जाएगी BJP?

उत्तर प्रदेश और देश के आगामी चुनावी महा-मुकाबले से पहले, टीएमसी सांसद और 'शॉटगन' शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने विपक्ष की एकजुटता, क्षेत्रीय दलों के अस्तित्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के साथ अपने व्यक्तिगत संबंधों पर अब तक का सबसे बड़ा और स्पष्ट बयान दिया है। एक विशेष इंटरव्यू में शत्रुघ्न सिन्हा ने दोटूक शब्दों में कहा कि विपक्ष में "जिस राज्य में जिसका भारी संख्या बल होगा, वही नेतृत्व करेगा।" इसके तहत उन्होंने उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को 'डैशिंग-डायनामिक हीरो' बताते हुए यूपी की कमान सौंपने की वकालत की है। साथ ही, क्षेत्रीय पार्टियों के कांग्रेस में विलय (Merger) की अटकलों पर देव आनंद (Dev Anand) की सीख का हवाला देते हुए उन्होंने साफ कहा कि क्षेत्रीय दलों को अपनी 'ओरिजिनैलिटी और आइडेंटिटी' (मूल पहचान) कभी नहीं खोनी चाहिए। 

संबंधित वीडियो