महाराष्ट्र में सरकार को लेकर पेंच अब तक फंसा हुआ है. बीजेपी और शिवसेना के बाद अब राज्यपाल ने एनसीपी को सरकार बनाने का न्यौता दिया है, लेकिन एनसीपी अपनी सहयोगी पार्टी कांग्रेस के बिना आगे नहीं बढ़ना चाहती है. और कांग्रेस है कि अभी तक अपने पत्ते नहीं खोल रही है. ऐसे में महाराष्ट्र में एक तरह राजनीतिक गतिरोध बना हुआ है और राज्य राष्ट्रपति शासन की ओर बढ़ता हुआ नजर आ रहा है. देखें रिपोर्ट