पीएम नरेंद्र मोदी (PM MODI) ने गुजरात के सोमनाथ (Somnath) में तीन नई परियोजनाओं का अनावरण किया. वर्चअल माध्यम से आयोजित हुए एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'मैं लौह पुरुष सरदार पटेल के चरणों में भी नमन करता हूं जिन्होंने भारत के प्राचीन गौरव को पुनर्जीवित करने की इच्छाशक्ति दिखाई. सरदार साहब, सोमनाथ मंदिर को स्वतंत्र भारत की स्वतंत्र भावना से जुड़ा हुआ मानते थे.