प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद जंक्शन से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह ट्रेन जींद जंक्शन से सोनीपत तक चलेगी और लगभग 89 किलोमीटर के सफर में 12 स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह जीरो-एमिशन तकनीक पर आधारित है. इसमें डीजल की जगह हाइड्रोजन ईंधन का उपयोग किया जाता है, जिससे धुएं के बजाय केवल जलवाष्प उत्सर्जित होती है. इससे पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचता और प्रदूषण में कमी आती है.